ये तस्वीरें 'अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विकास को एक नई रफ्तार देते हुए राज्य को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। शनिवार, 1 अगस्त को पीएम मोदी ने विजयनगरम जिले के भोगपुरम में लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बने 'अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे' का भव्य उद्घाटन किया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री ने राज्य में कुल 17,900 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।